Mysterious Story : Beautiful Angel उड़न सुदंरी की रहस्यमय कहानी
Mysterious Story : Beautiful Angel उड़न सुदंरी की रहस्यमय कहानी होश उड़ा देने वाली कहानी. जब आप कहानी को पढ़ना शुरू करेंगे. बिना खतम किए इसे छोड़ेंगे नहीं. कहानी के हर पड़ाव पर हर एक नई घटना आपको चैकाएंगी. और आप सोचने पर मजबूर होंगे. चलिये शुरू करते हैं. उड़न सुदंरी की रहस्यमय कहानी. Mysterious Story : Beautiful Angel उड़न सुदंरी की रहस्यमय कहानी - विचित्र पक्षियों का झुण्ड आसमान में तैर रहा था। उनमें खास बात यह थी कि वे पक्षी नहीं मानव की तरह थे. उनकी पीठ पर भारी-भरकम पंख लहरा रहे थे, जिन्हें दखते ही मेरे मन में अनिष्ट की आशंका ने जन्म ले लिया और मैं भयभीत होकर किसी सूखे पत्ते की तरह कांपने लगा। दरअसल मैं जिस पहाड़ी पर खड़ा था, वह बीच जंगल में था। इससे पहले कि मैं कोई निर्णय ले पाता, तभी एक नई घटना घट गयी। दरअसल उस पहाड़ी की जिस चट्टान पर मैं भयभीत खड़ा था। वह तेज गड़गड़ाहट के साथ अपने स्थान से खिसकने लगी थी। मेरा दिमाग तेजी से जान बचाने का रास्ता खोज रहा था, इसलिए मैंने दिमाग की हिदायत पर फौरन वह स्थान छोड़ दिया और सामने खड़ी दो चट्टानों के बीच गुफा जैसी जगह में प्रवेश कर गया। ज...