Father son duo in bollywood | बाॅलीवुड पिता-पुत्र की हिट जोड़िया
![]() |
| Father son duo in bollywood | बाॅलीवुड पिता-पुत्र की हिट जोड़िया |
Father son duo in bollywood | बाॅलीवुड पिता-पुत्र की हिट जोड़िया
बाॅलीवुड में कई स्टार पुत्रों ने इस पर इस कदर कब्जा जमाया है कि अन्य कलाकारों को अपने आप को दौड़ में बनाए रखने के लिए काफी मशकत करनी पड़ती है. इनमें से कई पिता-पुत्र की जोड़ी तो ऐसी है, जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों की भीड़ टूट पड़ती हैं. आइए देखते है पिता-पुत्रों की उन जोड़ियों को जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
Father son duo in bollywood | बाॅलीवुड पिता-पुत्र की हिट जोड़िया - बाॅलीवुड में कई स्टार पुत्रों ने इस पर इस कदर कब्जा जमाया है कि अन्य कलाकारों को अपने आप को दौड़ में बनाए रखने के लिए काफी मशकत करनी पड़ती है. इनमें से कई पिता-पुत्र की जोड़ी तो ऐसी है, जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों की भीड़ टूट पड़ती हैं. आइए देखते है पिता-पुत्रों की उन जोड़ियों को जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन
बाॅलीवुड में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के पिता पुत्र की जोड़ी को सबसे हिट माना जाता है. पर्दे पर इनकी कैमस्ट्री देखते ही बनती है. बंटी और बबली, सरकार, सरकार राज, पा में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को देख दर्शक यह कहने पर मजबूर हो गए कि अभिषेक अमिमताभ के होनहार पुत्र है. उनकी रगों में कलाकार का खून बह रहा है. आने वाले दिनों में उनकी और भी कई फिल्में आने वाली है.धर्मेन्द्र-सन्नी देओल-बाॅबी देओल
धर्मेन्द्र अपने पुत्र सन्नी और बाॅबी के साथ पहली बार फिल्म ‘अपने’ में नज़र आए. इस फिल्म ने रिकार्ड तोड़ बिजनेस किया. इसके बाद तीनों ‘यमला पगला दीवाना’ में भी दिखाई दिए. यह फिल्म भी सुपरहिट हुई. पर्दे पर तीनों की एक्टिंग की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिखाई दी. इन्हें भी पिता पुत्र के हाॅट जोड़ियों में गिना जा रहा है.पंकज कपूर-शाहिद कपूर
बाॅलीवुड में पंकज कपूर की पहचान एक मंजे हुए कलाकार के रूप में है. उनके बेटे में भी वे सारे गुण है. तभी तो वे आने वाली हर फिल्म में चर्चा का विषय बने रहते है. जब मी वेट, विवाह, कमीनें जैसी फिल्में में शाहिद के कार्यो की काफी चर्चा हुई. वहीं पकंज कपूर निर्देशित निर्देशित ‘मौसम’ ने शाहिद कपूर के एक्टिंग को निचोड़ कर बाहर निकाला है. फिल्म भले ही न चली हो पर शाहिद के एक्टिंग की जबर्जस्त तारीफ की गयी हैं.सलीम खान- सलमान खान
अपने जमाने के मशहूर लेखक जोड़ी सलीम जावेद में से सलीम खान सलमान खान के पिता है. सलीम खान के तीन बेटे अरबाज खान, सोहेल खान, सलमान फिल्मों में हीरो के रूप में काम कर रहे है. पर सलमान खान ने अपनी पहचान अलग ही बना रखी है. आज वे बाॅलीवुड के दबंग सितारे बनें हुए है. वाटेंड, रेडी फिर बाॅडीगाॅर्ड के कलेक्शन ने सलमान को बाॅलीवुड का मंहगा सितारा बना दिया है. सुनने में आ रहा है कि सलीम खान अपने बेटे को ध्यान में रखकर फिल्म लिखने वाले है.विनोद खन्ना - अक्षय खन्ना
विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय खन्ना के लिए जब पहली फिल्म ‘हिमालय’ बनायी थी. उस फिल्म को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि अक्षय खन्ना लंबी रेस का घोड़ा साबित होगा. पर उसने अपने एक्टिंग के बल पर बाॅलीवुड के बड़े-बड़े डायरेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खिंचा. सुभाष घई, प्रियदर्शन, अब्बास मस्तान, अनीज़ बज्मी जैसे टाॅप के डायरेक्टरों के साथ काम कर चुका है. विनोद खन्ना को अपने पुत्र अक्षय पर बड़ा फ्रक है.सुनील दत्त - संजय दत्त
महान कलाकार सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त को राॅकी में देख कर लोगों ने उसे हीरो नहीं लोफर की पदवी दी थी. पर समय के साथ-साथ संजय दत्त के काम में निखार आता गया. उसने यह सिद्ध कर दिया कि उसके रोगों ने महान कलाकार (सुनील दत्त व नरगिस दत्त) माता-पिता का खून बह रहा है. मुन्ना भाई एमबीबीएस में सुनीलदत्त और संजय दत्त के स्क्रीन केमेस्ट्री देखने को मिली. संजय दत्त आज भी बड़े प्रोड्यूसर के लिए हाॅट बने हुए है. (Copyright - Todey India News)See this videos :- Gum to is baat ka hai | Dard Shayari #1 | Status Guru Hindi
Web Title : Todey India News : Father son duo in bollywood | बाॅलीवुड पिता-पुत्र की हिट जोड़िया
Todey India News - लेटेस्ट क्राइम स्टोरी हिन्दी में नियमित प्रकाशित. ऐसे ही रोचक-रोमांचक क्राइम स्टोरी पढ़ने के लिए ब्लाग के ऊपर साइड में बनें follow के बटन पर क्लिक करें. Todey India News स्टोरी पसंद आने पर इसे facebook, twitter, whatsapp पर जरूर शेयर करें.
इन्हें भी जरूर पढ़ें -
