Please Help Me | विधवा बनकर जीना नहीं चाहती
![]() |
| Please Help Me | विधवा बनकर जीना नहीं चाहती |
Please Help Me | हेल्प मी: विधवा बनकर जीना नहीं चाहती | विधवा से प्यार हो गया
ऐसे बहुत सारे सवाल होते हैं जिसे लोग अपनों से कह नहीं पाते है। अपने सवालों का उत्तर ना पाने पर लोग कुंठित होकर कोई गलत कदम उठा लेते हैं. यहां कुछ सवालों का उत्तर दे रहे हैं, ताकि उन्हें समाधान मिल सके.
विधवा बनकर जीना नहीं चाहती ?
प्रश्न - मेरे पति की मौत शादी के दो साल बाद हो गई. हमारा एक छोटा बेटा है. वह अभी चार साल का है. मैं अपने बेटे के साथ मायके में रह रही हूं. मेरी उम्र अभी 24 साल है. मैं विधवा बनकर जीना नहीं चाहती, लेकिन समाज वाले क्या कहेंगे यह सोचकर डर लगता है. मेरे मातापिता भी दूसरा विवाह कर देना चाहते हैं पर मैं कदम उठाने से डर रही हूं. क्या दूसरा विवाह करना उचित होगा. - बबिता-भिलाई
उत्तर - 24 साल की उम्र कोई अधिक उम्र नहीं होती. आपके सामने एक लंबी जिंदगी पड़ी है. मातापिता यदि दूसरा बिवाह कर देने चाहते हैं तो आपको कर लेना चाहिए. दूसरा विवाह करने में कोई बुराई नहीं है. मातापिता आपकी खुशी चाहते हैं. रही बात समाज की तो उसे जेहन से निकाल दंे. आपको बच्चे व खुद के भविष्य देखते हुए दूसरा विवाह कर लेना चाहिए.
विधवा से प्यार हो गया ?
प्रश्न - मैं शादीशुदा हूं और अपनी सहकर्मी एक विधवा महिला से मुझे प्यार हो गया है. वह मुझ से शादी करना चाहती है. मैं भी चाहता हूं कि उसे अपना दूसरा जीवनसाथी बना लूं, लेकिन सोचता हूं कि इस फैसले से मेरी पत्नी व बच्चों पर क्या गुजरेगी. मैं आखिर क्या करूं? अमित - नागपुर
उत्तर - शादी का फैसला तब सही होता जब आप कुंवारे होते. बेहतर इसी में है कि आप अपने इस संबंध से तुरंत तौबा कर ले. वर्ना आपके परिवार में नया तूफान खड़ा हो जाएगा और एक बात अच्छी तरह जान लें कि यह रिश्ता कानून की नज़र में अपराध माना जाएगा.
इन्हें भी जरूर पढ़ें : - कहां जा रही है युवा पीढ़ी | Where is the going youn generation
प्रश्न - मैं एक लड़की से प्यार करता हूं. वह भी मुझ से प्यार करती थी. बाद में मुझे पता चला उसके कई लड़कों से चक्कर है. जब मैंने उससे इस बारे में पूछा तो वह मुझ पर गरम हो गई. उसने साफ कह दिया कि उसे प्यार नहीं करती. मैं उसके बिना नहीं रह सकता, क्या करूं? विवके - आगरा
उत्तर - प्यार उसे कहते हैं जब दोनों तरफ से हो, एक तरफा हो तो उसे प्यार नहीं कहा जाता. दूसरी बात लड़की का कई लड़कों से चक्कर है, इससे बात साफ है लड़की को मर्दो का शौक है. ऐसी लड़कियां किसी एक मर्द के प्यार के दायरे में कैद होना पसंद नहीं करती. इस रिश्ते को भूल जाना ही आपके लिए अच्छा होगा.
इन्हें भी जरूर पढ़ें : - घर में बनाएं जूस | will keep you away from many diseases
मनचलों से कैसे पीछा छुड़ाऊ ?
प्रश्न - मैं 12वीं की छात्रा हूं. घर से साइकिल से काॅलेज तक आना जाना करती हूं. कुछ आवारा किस्म के लड़के पान ठेले पर खड़े रहते हैं. मुझे अश्लील हशारे करते हैं. मेरा पीछा कर फिल्मी गाने गाते हैं. आखिर इनसे पीछा कैसे छुड़ाऊ? कृति - इलाहाबाद
उत्तर - छोटे शहरों में ऐसी समस्या अक्सर सामने आती है. जो परेशादायक है. चुपचाप सहन करती रहेगी तो कभी अनहोनी भी घट सकती है. इसके खिलाफ आपको कदम उठाना ही होगा. आप सबसे पहले अपने परिवार वालों को सारी बात बताएं. यह बात सुनने के बाद कहीं ऐसा ना हो मातापिता भाई उन लड़कों से लड़ने ना पहुंच जाएं. ऐसा करने से मना करें. उनके साथ जाकर आवारा लड़कों की शिकायत पुलिस में करें. जिससे भविष्य में आपको कोई परेशानी ना पुलिस खुद उन आवारा लड़को की खबर लेगी.
नोट - आप भी अपने सवाल भेज सकते हैं. हम आपके सवाल के जबाव देने की कोशिश करेंगे. सवालों में दिए गए नाम और पते बदल दिए गए है.
See this videos :- Gum to is baat ka hai | Dard Shayari #1 | Status Guru Hindi
Web Title : Todey India News : Please Help Me | विधवा बनकर जीना नहीं चाहती
Todey India News - Crime Story in Hindi, Crime Story short,
Cyber Crime, Story news, Lifestyle,
Please Help Me, Bollywood, Breaking news, Trending News हिन्दी में
प्रकाशित ऐसे ही
रोचक-रोमांचक जानकारियां
नियमित पढ़ने के
लिए ऊपर साइड
में बनें follow के
बटन पर क्लिक
करें. स्टोरी
पसंद आने पर
इसे facebook, twitter,
whatsapp पर
जरूर शेयर करें.
इन्हें भी जरूर पढ़ें -

टिप्पणियाँ