कहां जा रही है युवा पीढ़ी | Where is the going youn generation
![]() |
| कहां जा रही है युवा पीढ़ी | Where is the going youn generation |
युवाओं में नैतिकता के प्रति अवहेलना का भाव देखा जा रहा है. जल्दी से जल्दी दौलत, शोहरत व आधुनिक सुख-सुविधा पाने की चाह में युवा पीढ़ी नैतिकता को तिंजाजलि देने मंे जरा भी संकोच नहीं कर रहे हंै. अपराध, नशा व सेक्स के दलदल में खुद ही आगे बढ़ते चले जा रहे हैं.
युवाओं का एक बड़ा वर्ग दिशाहीनता का शिकार होता जा रहा हैं. आलम यह है कि जिन युवाओं को देश के विकास में भागीदार होना चाहिए, भौतिक और जिंदगी के मजे लेने जैसे बिन्दास सोच की वजह से नकारात्मक कार्यो को अंजाम दे रहा है.
युवाओं में नैतिकता के प्रति अवहेलना का भाव देखा जा रहा है. जल्दी से जल्दी दौलत, शोहरत व आधुनिक सुख-सुविधा पाने की चाह में युवा पीढ़ी नैतिकता को तिंजाजलि देने मंे जरा भी संकोच नहीं कर रहे हंै. अपराध, नशा व सेक्स के दलदल में खुद ही आगे बढ़ते चले जा रहे हैं.
बड़ा सोच बड़ा करो सोचने वाली पीढ़ी में भौतिक सुख सुविधाओं, तेज रफ्तार वाली मंहगी गाड़िया, मंहगे मोबाइल सेट, ब्रांडेड कपड़े, बेहतर लाइफ स्टाइल पा लेने की ललक तेजी से बढ़ी है. अपनी सोच को पूरा करने के लिए शाॅर्ट कट रास्ता अपनाने में उन्हें देर नहीं लगती है.
परिणामों की परवाह किये बगैर युवा ऐसे रास्तों पर आगे बढ़ते जा रहे हैं जहां सिवाय बर्बादी के कुछ भी हासिल नहीं हो सकता. देश की युवा शक्ति का एक बड़ा हिस्सा अपराध की अंधी गलियों में दाखिल हो चुका हैं. इनमें युवतियां भी शामिल है.
मुबंई, दिल्ली, भोपाल, चंडीगढ़, पुणे, पटना, जैसे शहरों में लुट की वारदात मे पकड़े गए युवाओं ने पुलिस को बताया उन्होंने अपने शौक को पूरा करने और गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए लुट जैसी वारदातों को अंजाम दिया. इन वारदातों में गिरफ्तार युवाओं में से कुछ काफी सम्पन्न परिवार से थे.
जिनके मातापिता ने उन्हें रूपयों की कमी होने नहीं दी थी. लेकिन अपने शौक, नशा और लड़कियों के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते थे. जिसकी वजह से रूपये हासिल करने के लिए गलत तरीका अपनाया.
आश्चर्य की की बात यह है कि लुट की वारदातों में शामिल युवाओं की गर्लफ्रेंड को जब इस बात का पता चला कि उनका बौयफ्रेंड लुटेरा है तो उन्होंने इसके लिए अपने बौयफ्रेंड का दामन नहीं छोड़ा.
![]() |
| कहां जा रही है युवा पीढ़ी | Where is the going youn generation |
देहव्यापार के अरोप में पकड़ी गई इंदौर की एक उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही एक लड़की बेहिचक मीडिया के सामने उसने मुंह छुपाने की कोशिश नहीं की. मीडिया से खुल कर बातचीत करते हुए यदि मुझे अपनी खूबसूरती के बदले पैसे मिल रहे हैं. इसमें बुराई क्या है. इसी तरह मुबंई में एक लड़की ने मीडिया के सामने बिंदास होकर कहां था. यह मेरा शरीर है. इसे किस तरह से रंखु, किस तरह से इस्तेमाल करूं यह मेरी मर्जी.
माॅर्डन जमाने की इन लड़कियों की बातों को सुन कर यह लगता है आज की लड़कियों में लोकलाज, मानसम्मान, शर्महया है कोई बात ही नहीं रह गया है. इन्हें अपने घरपरिवार या समाज का भय भी खत्म हो गया है.
आज का युवा खुले तौर पर उन्हें यह कहने में बिलकुल भी हिचक नहीं है कि समाज हमें क्या दिया? जो हम उसकी परवाह करें. रही घरपरिवार की बात जब हम कमाई करेंगे. तब उनके बारे में सोचेंगे. अभी तो उनकी जिम्मेदारी है वे अपनी जिम्मेदारी पूरी करें.
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में होने वाले कुल 56 प्रतिशत से भी अधिक आपराधिक वारदातों के लिए युवा वर्ग ही जिम्मेदार होता हैं. युवाओं की अपराध जगत में बढ़ती सक्रियता इस बात से भी प्रमाणित होती है कि विभिन्न मामलों में जेल मंे बंद अपराधियों की एक बड़ी तादाद युवाओं की हैं. तिहाड़ जेल की बात की जाए तो काफी चैकाने वाला है. वहां वर्तमान में कैद कुल कैदियों में से 62 प्रतिशत कैदी की उम्र 18 से 30 साल की है.
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़ों के अनुसार देशभर की जेलों में बंद कुल कैदियों में से 42.5 प्रतिशत कैदी ऐसे हंै, जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है. देश के विभिन्न जेलों में बंद कुल महिला कैदियों में 31.9 प्रतिशत ऐसी महिलाओं की है जिनकी उम्र 16 से 30 वर्ष की हैं.
मनोवैज्ञानिक डाॅ. विमला वीरा राघवन ने अपनी पुस्तक ‘टीनेज ब्लू’ में लिखा है, आज का युवा अधिक ऊर्जावान है. वह कम समय में अधिक से अधिक कमा लेने की इच्छा रखता है. पर इस बात से अनभिज्ञ है कि सही ढ़ंग से कैसे कमाया जाएं. जिसके चलते वह पथ भ्रष्ट होता जा रहा है.
मनोचिकित्सकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि आज का युवा बाहरी चमक की ओर खास आकर्षित हो रहा है. उसके खानपान, रहनसहन, बातचीत में काफी बदलाव आएं है. आज वह एक बार में इतना पैसा खर्च करने में नहीं हिचकता, जितना पैसा खर्च करने में बड़े लोग कई बार जरूर सोचते हैं.
आज का युवा ब्रांडेड व लेटेस्ट फैशन के कपड़े पहनना चाहता है. केवल कपड़े ही नहीं उनसे मेल करते एक्सेसरीज, लेटेस्ट फीचर्स वाले मोबाइल, मंहगी गाड़ियों का भी शौक बढ़ा है. यह सब शौक अपनी खुशी के लिए नहीं बल्कि दोस्तों पर अपना रौब जमाने के लिए करता है. जाहिर मंहगे शौक को पूरा करने के लिए शाॅर्टकट रास्ते पर उतर आता हैं.
युवा पीढ़ी का इस तरह से दिशाहीन होना, विचारणीय विषय है. इस बारे में सामाजिक लोगों को सोचने की जरूरत है. (Copyright - Todey India News)
See this videos :- Gum to is baat ka hai | Dard Shayari #1 | Status Guru Hindi
Web Title : Todey India News : घकहां जा रही है युवा पीढ़ी | Where is the going youn generation
Todey India News - लेटेस्ट क्राइम स्टोरी हिन्दी में नियमित प्रकाशित. ऐसे ही रोचक-रोमांचक क्राइम स्टोरी पढ़ने के लिए ब्लाग के ऊपर साइड में बनें follow के बटन पर क्लिक करें. Todey India News स्टोरी पसंद आने पर इसे facebook, twitter, whatsapp पर जरूर शेयर करें.
इन्हें भी जरूर पढ़ें -


टिप्पणियाँ