'Thank you' to Corona Warriors | कोरोना वारियर्स को कहा ‘वी थैंक यू’

'Thank you' to Corona Warriors | कोरोना वारियर्स को कहा ‘वी थैंक यू’
'Thank you' to Corona Warriors | कोरोना वारियर्स को कहा ‘वी थैंक यू’
'Thank you' to Corona Warriors | कोरोना वारियर्स को कहा ‘वी थैंक यू’

  • बिहारी मूल के बॉलीवुड  निर्देशक अभिषेक ने कलाकारों संग मिल गाया गाना वी थैंक यू
  • अब तक का सबसे नायाब गाना वी थैंक यू
  • सिर्फ गीत नही एक मिशन है वी थैंक यू 

'Thank you' to Corona Warriors | कोरोना वारियर्स को कहा ‘वी थैंक यू’- कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत सहित विश्व प्रभावित हो रखा  है. तीन माह के लम्बे लॉकडाउन के बाद अब देश में अनलॉक फेज चल रहा है. लॉकडाउन के दौरान डाक्टर, नर्स, पुलिस, मीडियाकर्मी और समाजसेवी दिनरात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं.

इन सभी से प्रेरित हो कर बॉलीवुड निर्देशक अभिषेक कुमार, संगीतकार प्रशांत सातोसे, गीतकार विनय कोचर और उनकी टीम मिल कर कोरोना वारियर्स के हौसला अफजाईं के लिए एक सुदंर सा गाना बनाया और उन तमाम लोगों को समर्पित किया है जो दिन रात एक करके देश के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं.

इस संकट के घड़ी में जब लोग घर पर सुरक्षित हैं, जबकि कोरोना वॉरियर्स अस्पताल और सड़कों पर सबकी हिफाजत के लिए हर पल ड्यिुटी में लगे हुए हैं. इन्हीं कोरोना वॉरियर्स को सलाम करने के लिए  अभिषेक कुमार का गाना वी थैंक यू आजकल खूब वायरल हो रहा है.

अभिषेक कुमार द्वारा तमाम वारियर्स को थैंक यू कहने का ये अंदाज काफी नायाब लगा. गाने के माध्यम से अभिषेक कुमार ने एक बड़ी पहल शुरू की है. बतौर अभिषेक ये गाना तमाम वारियर्स को समर्पित एक ऐंथम है और  वी थैंक यू एक मिशन.

'Thank you' to Corona Warriors | कोरोना वारियर्स को कहा ‘वी थैंक यू’

इस गीत के निर्देशक अभिषेक कुमार, संगीतकार प्रशांत सातोसे, गीतकार विनय कोचर और क्रिएटिव हेड वंदना यादव हैं. हाल ही में रिलीज इस गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है. इस गाने में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे, कैप्टन आर्यन सिन्हा, बिहारी कलाकर अभिनव पवन सहित हिंदी टेलिविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी जैसे सत्यकाम आनंद, गरिमा विक्रांत, आर्शींन मेहता, हैरी जोशी, विक्रांत सिंह राजपूत, संदीप बेदी, जय सोनी, आशीष कपूर, नवदीप तोमर, गरिमा, वशीम मुश्ताक समेत लगभग पचास कलाकर कोरोना वारियर्स के सम्मान और कोरोना पीड़ित के सहायतार्थ इस गाने में नजर आ रहें हैं.

गाने के रिलीज के साथ ही अभिषेक ने यह घोषणा की है इस गाने से जो भी आय होगी. उसका आधा कोरोना मरीजों के लिए खर्च किया जाएगा. अभी का जंक्शन द्वारा निर्मित, रिलायबल ग्रुप प्रेजेंट्स वी थैंक यू रिलीज होते ही लोगों का भरपूर प्यार बटोर रही है.

डिजिटल के हर प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही. टिक टोक, वी चैट जैसे प्लेटफार्म पर भी लोग विडियो बना कर डाल रहें हैं.. थैंक यू इस तरह का अब तक का सबसे नायाब गीत बताया जा रहा है. संगीतकार और गायक प्रशांत सातोसे ने बताया की इस गीत को हम देश के तमाम कोरोना वारियर्स को समर्पित करते हैं.

संकट के इस समय में हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में कोरोना के खलिाफ लड़ रहा है. ऐसे समय में हम कलाकारो ने अपने कला के माध्यम से ही देश के मदद को ठानी है. अभिषेक कहते हैं हम और हमारी टीम ऐसे कार्य आगे भी करते रहेंगे हो राष्ट्रहित में है.

गौरतलब है अभिषेक कुमार बॉलीवुड मे फिल्म जिला गाजियाबाद, देसी कट्टे, टेलिविजन शो फुलवा, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं और कुछ वर्ष पहले नेपाल को तबाह करने वाले भूकम्प मे भी एक गीत “रूह कम्बदी” बना कर लाखों रुपय जुटाए थे और भूकम्प पीड़ितों को मदद किया था.

See this videos :-Meri Beti | Emotional Shayari | Status Guru Hindi

Web Title : Todey India News : 'Thank you' to Corona Warriors | कोरोना वारियर्स को कहा ‘वी थैंक यू’

Todey India News - Crime Story in Hindi, Crime Story short, Cyber Crime, Story news,  Lifestyle, Please Help Me, Bollywood, Breaking news, Trending News हिन्दी में प्रकाशित ऐसे ही रोचक-रोमांचक जानकारियां नियमित पढ़ने के लिए ऊपर साइड में बनें follow के बटन पर क्लिक करें.  स्टोरी पसंद आने पर इसे facebook, twitterwhatsapp  पर जरूर शेयर करें.

इन्हें भी जरूर पढ़ें - 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#BeautyHacks, Acne Face Makeup | मुंहासे वाले चेहरे के मेकअप टिप्स | Muhase Face Beauty Makeup Tips in Hindi

Story Of Aspirin | कहानी एस्प्रिन की

Monsoon Hair Fall Tips: मानसून के मौसम में बाल झड़ने की समस्या को चुटकी में सुलझाएं!