मुहांसे का इलाज सिम्पल इलाज इन हिन्दी | kil muhase dur karne ke upay | Non Drug Therapy

 
मुहांसे का इलाज, ब्युटी टिप्स, हेल्थ टिप्स,



मुहांसे का इलाज सिम्पल इलाज इन हिन्दी  | kil muhase dur karne ke upay | Non Drug Therapy


मुंहासे की समस्या एक आम समस्या है। यह किसी भी उम्र में हो सकती हैं। लड़कियों में 14 से 16 वर्ष तथा लड़कों में यह 16 से 19 वर्ष की उम्र में मुंहासे निकलने की संभावना अधिक होती है। 


वैसे मुंहासे ज्यादातर चेहरे या गालों पर होते हैं। इसके अलावा छाती के ऊपरी भाग व पीठ पर भी यह दिखाई देते हैं। लड़कियों की अपेक्षा लड़कों में मुंहासे के कारण दाग होने की संभावना ज्यादा होती है। उन्हें भी सावधानी बरतनी चाहिए।



मुंहासे उत्पन्न होने के कारण


स्त्री या पुरुष जब बचपन से युवावस्था में आने पर उनके शरीर में हार्मोन में बदलाव आने लगते हैं। इस कारण उनके चेहरे पर कील, मुंहासे, एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्या उत्पन्न होने लग जाते।   
इनके अलावा भी मुंहासे उत्पन्न होने के और भी कई कारण है। 
- अधिक तेल-मसाले एवं चर्बीयुक्त चीजों का सेवन।



  • - अनियमित खानपान, अधिक मात्रा में चाय पीना, काॅफी का सेवन करना। 
  • - देर रात तक जागरण करना।
  • - कब्ज की शिकायता होना। 
  • - लड़कियों में मासिक धर्म संबंधी गड़बड़ी होना। 
  • - बालों में डेंड्रफ, मानसिक तनाव आदि के कारणों भ्ज्ञी मुंहासे उत्पन्न हो जाते हैं।

मुंहासे उत्पन्न होने के कारण आप जान चुके है। यहां बताए गए कारणों में ही इसका इलाज भी छुपा हुआ है। जिसे आप आसानी से कर सकते है। 


  • - दिन में चार-पांच बार अपने चेहरे को साफ्ट साबुन से साफ करें।
  • - सप्ताह में एक बार नहाने के पहले चेहरे पर भाप ल। इससे त्वचा के रोमकूप अच्छी तरह से खुल जाते हैं। मुंहासे की प्राब्लम दूर होती है। 
  • - सुबह के समय खुली हवा में घुमने और उगते सूर्य की किरणें चेहरे पर लगने दें। सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावाॅयलेट किरणें मुंहासों को दूर करती हैं।
  • - नियमित रूप से व्यायाम करें. साथ में खेलकूद में हिस्सा लें।
  • - त्वचा को सुदंर बनाने के लिए दिन भर में 4-5 लीटर पानी पिये। 
  • - अधिक तेल मसालें, तली हुई चीजें, मीठा आदि का सेवन न करें। 
  • - मुंहासें होने पर चाय, काॅफी, कोला, चाकलेट, आइसक्रीम, मैदे से बने पदार्थ, मिठाई, अचार, डिब्बाबंद सामग्री, बासी भोजन आदि का सेवन न करें।
  • - अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, सलाद, रेशेयुक्त खाद्य पदार्थ, अंकुरित खाद्यान्न को शामिल करें। 
  • - नियमित समय पर भोजन करें। 
  • - क्रोध, भय, चिंता, एवं मानसिक तनाव आदि से बचें।
  • - देर रात तक जागरण न करें। 
  • - हमेशा पूरी नींद लें। 
  • - सुबह जल्दी उठें। 
  • - कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधन की बजाए आयुर्वेदिक और हबर्ल सौदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करें। 
  • - रात को सोने के पहले मेकअप जरूर उतार दें। 
  • - पेट को हमेशा साफ रखें। कब्ज होने न दें। 
  • - सिर पर रूसी की शिकायत होने पर इसे दूर करने के उपाय करें। वर्ना मुंहासे ठीक नहीं हांेगे।
  • - मुंहासे को पिन, सुई, तीली आदि से पंक्चर करके इसमें से गंदा पदार्थ निकालने की कोशिश न करें। इससे संक्रमण होने का भय रहता है। 
  • - गरम पानी में रूई भिगोकर मुंहासों पर सेंकाई करें। इससे मुंहासे फूट कर उसमें से गंदा पदार्थ बाहर निकल जायेगा।
Web Title : Todey India News मुहांसे का इलाज सिम्पल इलाज इन हिन्दी  | kil muhase dur karne ke upay | Non Drug Therapy

Todey India News - Health tips in hindi,Crime Story in Hindi, Crime Story short, Cyber Crime, Story news,  Lifestyle, Please Help Me, Bollywood, Breaking news, Trending News   हिन्दी में प्रकाशित 
ऐसे ही रोचकरोमांचक जानकारियां नियमित पढ़ने के लिए ऊपर साइड में बनें follow के बटन पर क्लिक करें.  स्टोरी पसंद आने पर इसे facebook, twitterwhatsapp  पर जरूर शेयर करें.

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Petrol theft is done in high-tech way | हाईटेक तरीके से होती है पेट्रोल की चोरी

UGC released 24 fake university list | 12वीं पास छात्र सावधान इन फर्जी यूनिवर्सिटी में ना लें एडमिशन

AIDS: एड्स पीड़ित विधवा के साथ गलत व्यवहार | Wrong treatment of AIDS victim widow