Exercise : Before and after caution | व्यायाम से पहले और बाद में सावधानी - Today and Tomorrow

Today and Tomorrow

ब्युटी टिप्स, हेल्थ टिप्स, फिल्म, क्राइम स्टोरी, टेंडिग न्यूज, लाइफ स्टाइल, प्रेरक कहानी, खानपान, रेसिपी, अजब-गजब,

Exercise : Before and after caution | व्यायाम से पहले और बाद में सावधानी


Exercise : Before and after caution  |  व्यायाम से पहले और बाद में सावधानी
Exercise : Before and after caution  |  व्यायाम से पहले और बाद में सावधानी


शरीर को स्वस्थ रखने के लिये व्यायाम बहुत लाभकारी होता है। नियमित व्यायाम करने से तन और मन स्वस्थ रहते हैं। व्यायाम को प्राकृतिक रोग निरोधक माना गया है। पुरातनकाल के मानव के निरोगी व दीर्घायु होने का राज परिश्रम व व्यायाम ही बताया गया है। नियमित व्यायाम करने से मन प्रसन्न तो रहता ही है। हृदय रोग, रक्त चाप, मोटापा आदि बीमारियां भी पास नहीं आ सकती हैं।

अब तो अनेक बीमारियों का इलाज भी व्यायाम से किया जाने लगा है। नियमित हल्के व्यायाम में आप टहलना, दौड़ना, पैदल चलना, तैरना, रस्सीकूदना, दंड बैठक लगाना, सीढ़ी चढ़ना-उतरना, साइकिलिंग से 8 कैलोरी, तेज चलने से 5 कैलोरी, दौड़ने से 20 कैलोरी, तैरने से 11 कैलोरी के लगभग ऊर्जा का प्रति मिनिट शरीर से हृास होता है। व्यायाम करने से पहले और बाद में भी कुछ सावधानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

व्यायाम कब करें 

- सुबह शौच से निवृत्त होकर खाली पेट व्यायाम करना शरीर के लिए अधिक लाभदायक होता है।
- शाम व रात को सोने के पहले भी हल्के व्यायाम किये जा सकते हैं।

व्यायाम कब न करें


  • भरपेट खाना खाने के बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे खाना ठीक तरह से हजम नहीं हो पाता है। उल्टी की शिकायत भी हो कती है। 
  • तेज धूप, तेज गरमी से आने के बाद व्यायाम न करें।
  • संभोग के तुरन्त बाद व्यायाम नहीं करना उचित नहीं होता है। 
  • रोगी, गर्भवती व अधिक उम्र वाले डाॅक्टर की सलाह पर व्यायाम न करें।
  • जबर्दस्ती, बेमन से या किसी के दबाव में आकर व्यायाम न करें।
  • अधिक चिंता में होने पर, अधिक थके होने पर, लंबी यात्रा से लौटने पर, बीमार होने पर व्यायाम नहीं करना चाहिए। 
  • अधिक लाभ के चक्कर में या अधिक लाभ के चक्कर में लंबे समय व्यायाम नहीं करना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 


Read this :-  Romantic and Unique Proposal Ideas । बिना I love You कहे करे प्रपोज । (10 best way) 10 सबसे अच्छा तरीका


Exercise : Before and after caution  |  व्यायाम से पहले और बाद में सावधानी


 व्यायाम कहां करें

- खुली हवादार जगह पर व्यायाम करें। अधिक ठंडी जगह व अधिक गरम जगह पर व्यायाम न करें।
- खुले मैदान, बाग, बगीचे, पार्क व्यायाम के लिये उपयुक्त स्थान है।
- हवादार कमरे में भी व्यायाम किया जा सकता है।
- प्रदूषण व गंदगी वाली जगहों पर व्यायाम कभी न करें।

Read this :- Dry eyes problems | ड्राई आईज़ यानी सूखी आंखों की समस्या से कैसे बचाव करें

व्यायाम से मिलने वाले लाभ 


  • व्यायाम शरीर को आकर्षक मजबूत, खूबसूरत व निरोगी बनाता है।
  • व्यायाम शरीर में चुस्ती, फुर्ती, उमंग व आशा जगाता है।
  • फेफडे़, मांसपेशी, हड्डी, रक्त संचार व दिमाग की कार्यशैली को सुचारु रखता है।
  • तनाव अवसाद, चिंता, मोटापा, हृदयरोग, रक्तचाप आदि परेशानियों से दूर रखता है।
  • नियमित व्यायाम से जोड़ों में दर्द, गर्दन में दर्द कमर में दर्द, व पीठ का दर्द नहीं होता।
  • व्यायाम पाचन क्रिया को भी चुस्त-दुरुस्त बनाये रखता है।
  • नियमित व्यायाम से अच्छी भूख लगती है।
  • नियमित व्यायाम से संक्रमण रोग से भी दूर रहा जा सकता है।
  • असाध्य बीमारी व यौन रोग का भय नहीं रहता है।
  • महिलाओं द्वारा नियमित व्यायाम करने पर उनका शरीर लचीला, सुडौल, चेहरा कांतिवान बनता है।
  • नियमित व्यायाम से माहवारी संबंधी विकार उत्पन्न नहीं होते। रजोनिवृत्त के समय कोई परेशानी उत्पन्न नहीं होती है।
  • डाॅक्टरों का कहना है, ‘स्वस्थ रहने का मुख्य आधार है नियमित व्यायाम’।

व्यायाम शुरू करने के पहले

व्यायाम शुरू करने के पहले मसल्स को गर्म करना जरूरी होता है। ठंड मसल्स में व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियों को चोट पहुंच सकती है।

पेट की सिक्स एब्स लाने के लिए

पेट की सिक्स एब्स लाने के लिए अकेले सिटअप्स से फायदा नहीं होगा। इसके साथ एरोबिक्स करा भी जरूरी है। जब तक पेट की चर्बी नहीं गलेगी तब तक कोई फायदा नहीं होगा।

कार्डियोवैस्कूलर

कार्डियोवैस्कूलर कसरत बिन रूके करने से ही फायदा होता है। ,दि आप 30 मिनट तक बिना रूके व्यायाम नहीं कर सकते हैं तो 20 मिनट कर करे। इससे कम समय में बीच-बीच में रूकने पर आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा।

Read this :- Honeymoon Cystitis in hindi | हनीमून सिस्टाईटिस: नवविवाहिताओं की आम समस्या | इससे बचाव कैसे करें?

व्यायाम हर किसी के लिए लाभदायक

व्यायाम हर किसी को करना चाहिए यह सब के लिए फायदे मंद होता है। आज के युग में शारीरिक गतिविधियां कम हो गई है। इसलिए फिट रहने के लिए व्यायाम करना सबसे अच्छा उपाय है।

चर्बी जलाने के लिए

एक किलो चर्बी जलाने के लिए 3500 से अधिक कैलोरी जलानी होगी। हालांकि यह कोई तयशुदा नियम नहीं है। क्योंकि चर्बी जलने का सीधा संबंध बैसल मेटाबोलिक रेट से है।

वजन उठाना

वजन उठाने वाले व्यायाम से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। मसल माॅस  से बैसल मेटबोलिक रेट भी बढ़ता है। जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी जलती है। इसे नियमित किया जाए तो इसका भरपूर लाभ मिलता है।

योगा या प्राणायाम और वजन कम होना 

इस बारे में लोगों में भ्रम है कि योगा और पा्रणायाम करने से  शरीर का वजन कम होता है। जबकि ऐसा नहीं है। योगा औ प्राणायाम से  मसल्स व लिगामेंट का तनाव कम होता है। तथा वे मुलायम और लचीले बनते हैं। शरीर में स्फुर्ती आती है। पूरे शरीर में तेजी से रक्त संचार होने से तनाव दूर होता है।

(Copyright Aparna Majumdar - घर बैठे सौंदर्य उपचार की लेखिका)
घर बैठे सौंदर्य उपचार पुस्तक का खरीदने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Web Title: Exercise : Before and after caution  |  व्यायाम से पहले और बाद में सावधानी 


Today and Tomorrow news 24 पर सबसे पहले रोचक जाकारियां पढ़ें. हमें  Youtube / / Facebook / / instagram / / twitter / / pinterest / / linkedin पर फॉलो करें. यदि आपको ये लेख पसन्द आया हो और आप ऐसे ही मनोरंजक लेख आगे भी पढ़ना चाहते हों तो फाॅलो बटन दबाएँ। न्यू बिजनेस आइडिया के लिए Business Mantra  पर विजिट करें।