2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट


2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट
2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट 

2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट 

रोज की तरह एटीएम में कैस भरने के लिए जाने वाली सिक्युरीट्रांस इंडिया प्रा.लि. कंपनी की कैश वेन 16 जनवरी 2015 को दोपहर के वक्त विलेपार्ले के एचडीएफसी बैंक से 2 करोड़ 13 लाख रूपए लेकर मीरा रोड स्थित एक एटीएम में रूपये भरने के लिए निकली. 2.30 बजे के लगभग मिलन सबवे के पास से कंपनी का वेन के साथ कांटेक्ट खत्म हो गया.

अधिकारी परेशान हो गए. उन्हांेने वेन के दो सिक्युरिटी गार्ड और ड्राइवर से सम्पर्क करने की कोशिश की, पर उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा था. मामला काफी बड़ी रकम का था. साथ में कंपनी के रेपुटेशन की बात थी. कंपनी ब्रांच मैनेजर राजू रामचंद्र महाजन  कंप्यूटर टेक्नोलाॅजी द्वारा उनसे बात करने की कोशिश पर सारी कोशिश नाकामयाब रही.


अंत में उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी. वरिष्ठ अधिकारियों ने भी ढेर सारे उपाय किए पर बात नहीं बनी. आखिर में इस बात की सूचना पुलिस को देना जरूरी समझा.

सिक्युरीट्रांस इंडिया प्रा.लि. के विलेपार्ले के ब्रांच मैनेजर राजू रामचंद्र महाजन विलेपार्ले पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने 2 करोड़ 13 लाख रूपये लेकर गए कैश वेन के गायब होने की सूचना दर्ज करवा दी. 2 करोड़ रूपये के साथ कैश वेन गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस अपराध क्रमांक 09/2015 भा.द.वि. की धारा 392, 341, 328, 34 के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी.

2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट

मामला गंभीर, संवेदनशील व बैंक के कैश संबंधित होने की वजह से मा.सह. पुलिस आयुक्त (क्राइम) सदानंद दाते इनके आदेश पर मा. अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम) के.एम.एस. प्रसन्ना, पुलिस उप-आयुक्त (प्रकटीकरण-1) डाॅ. मोहन कुमार दहीकर इनके मार्ग निर्देशन व मा. सहा. पुलिस आयुक्त सुनील देशमुख की देखरेख में इस मामले की जांच का आदेश वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक फटांगरे (क्राइम ब्रांच-8-अंधेरी-मुंबई) को सौंपा गया.

Read this :- Do not search for treatment on Google, गूगल पर इलाज के बारे सर्च ना करें

जांच को आगे बढ़ाते हुए वपुनि दीपक फटांगरे ने कैश वेन के चालक और दो सिक्युरिटी गार्ड से पूछताछ शुरू की. गार्ड ने बताया, वेन में केश लोड करने के बाद हम कंपनी के बाउंडरी के बाहर निकले. कुछ दूर चल कर ड्राइवर ने एक चाय की दुकान पर गाड़ी रोक दी. उसने हमें चाय पिलाई और चल दिए. कुछ देर बाद हमें नींद आने लगी.

सभी सो गए. हमें पता ही नहीं चला कि बाद में क्या हुआ. जब हमें होश आया हम अस्पताल में थे. मामला साफ था. पूरी तरह से तारिक की ओर इशारा कर रहा था कि इसी ने ही कुछ गड़बड़ की है.

2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट

पुलिस ने तुरंत ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी. तारिक काफी घाघ किस्म का युवक था. सीधे से वह कुछ भी नहीं बता रहा था. आखिर में पुलिस को थोड़ा कड़ा रूख अपनाना पड़ा इसके बाद ड्राइवर ने सारी बातें तोते की तरह बता दी.

ड्राइवर ने बताया, कैश वेन लूटने की योजना थाने में रहने वाले पांच लोगों ने मिलकर बनाई थी. उसका कहना था, जब भी वह वेन में मोटी रकम लेकर निकलता था, तब उसके दिल में होता था काश इतनी रकम उसके पास होती तो वह भी बड़े लोगों की तरह ऐश करता.

Read this :- crime mystery : मां ने दी बेटे की कत्ल की सुपाड़ी

पर उसके भाग्य में तो कैश यहां से वहां पहुंचाना लिखा था. वह अक्सर कैश को उड़ाने के लिए खुद प्लान भी बनाया करता था, पर उसका प्लान सपने में ही रह जाता था क्योंकि वह जानता था कि कैश को उड़ाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

एक दिन की बात है. वह इसी विचार में खोया हुआ था कि अचानक किसी ने उसके पास आकर कहा, मियां कैश उड़ाने के बारे में सोच रहे हो. वह हड़बड़ा गया. उसने आंखें उठाकर सामने देखा तो कई लोग खड़े थे.

वे उसे देखकर मुस्करा रहे थे. उनमें से एक ने कहा, ‘‘भाय घबराने का नहीं, अपुन को सारी बात मालूम है तुम क्या सोच रहा था.’’

‘‘नहीं.... नहीं.... अपुन ऐसा कैसे सोच सकता है. अपुन तो उधर डियुटी करता है.’’ उसने हड़बड़ाकर कहा.

दूसरे ने उसकी पीठ पर हाथ रखकर कहा, ‘‘भाय, हमको सब पता है तुम कंपनी मंे ड्राइवर की नौकरी करता है. जितनी पगार मिलती है उससे घर का गुजारा अच्छे से चलाना मुश्किल होता है. हम यह भी जानता है कि वेन का सारा कैश एक बार हाथ लग जाएं तो दुनिया की सारी ख्वाहिशें पूरी कर सकता है.

2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट

तुमने एक दो बार वेन से कैश उड़ाने का प्लान भी बनाया था मगर यह सब काम अकेले करना मुश्किल होता है. यहीं सोच तुम रूक गए .....क्यों सही कह रहलेना ना भाय.’’

यह सब सुनकर वह पसीने से तर हो गया. उसकी समझ में नहीं आ रहा था, ये लोग कौन है. पुलिस वाले या गुंडे, जिन्हें उसके बारे में यह सब पता है. वे लोग उसे यह सब बातें क्यों बता रहे हैं. वे उससे क्या चाहते हैं. तारिक ने हाथ जोड़कर कहा, ‘‘मैं कुछ समझा नहीं.’’

‘‘घबराने का नहीं भाय. अपना सब मिलबाट कर खाएंगे न सबको बराबर हिस्सा मिलेगा. सबीच ऐश करेगा न भाय.’’

Read this :- cyber crime : Beware of online offers | ऑनलाइन ऑफर से सावधान

‘‘हमारे पास कैश वेन लुटने का जर्बदस्त प्लान है. तुमको कुछ नहीं करने का है. बस थोड़ा सा मदद की जरूरत है. वेन में से कैश उड़ाने के बाद 20-25 लाख तुम्हारा पक्का. बोलो तैयार हो. बिना कुछ सोचे उसने हां में सिर हिला दिया.

उसके बाद उन लोगों ने मिलकर 19/01/2015 को कैश वेन लुटने का प्लान बनाया. उसको बस दोनों गार्ड को चाय में बेहोशी की दवा पिलाना था. इसके बाद गार्ड के पास रखी चाबी से वेन की टेजरी को खोलना था. उनके कहने पर उसने वैसा ही किया, गार्डो को बेहोस किया और टेजरी को खोल दिया.

2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट

कैश वेन के साथ लुटेरों की गाड़ी चल रही थी. जैसे ही कैश वेन का दरवाजा खुला उन लोगों ने वेन का सारा रूपया अपनी गाड़ी में रखा और वहां से फरार हो गए.

उसने लुटेरे के नाम पते पुलिस को बता दिए. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी. जांच करने पर पता चला सभी काश्मीर के रहने वाले है. उनके ऊपर देश के विभिन्न राज्यों में राॅबरी आदि के मामले दर्ज है.

पुलिस ने बताए स्थान गोरेगांव ईस्ट में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 59 लाख रूपए जब्त कर लिया. इस बीच पुलिस को आरोपियों के पंजाब में होने की सूचना मिली. पुलिस निरीक्षक सुनील माने के नेतृत्व में एक टीम पंजाब के पटियाला शहर भेंजा गया. पुनि माने ने पटियाला पुलिस के क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा. इस बीच पंजाब क्राइम ब्रांच को उन आरोपियों के बारे में खास सूचना मिली.

Read this :-Kulhad Chai Benefits : क्या कुल्हड़ में चाय या दूध पीना फायदेमंद है? | trending news

पंजाब क्राइम ब्रांच ने अपना जाल बिछा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन आरोपियों के खिलाफ पंजाब में भी कई मामले दर्ज थे. पंजाब पुलिस द्वारा आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद मुंबई पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर उन्हें अपने कब्जे में लिया.

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया. पुलिस ने उनके पास से एक करोड़ 79 लाख रूपए जब्त किए. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरूद्ध पडछा, कल्याण, जे जे मार्ग, नौपाडा पुलिस स्टेशन पर जबरन चोरी, राॅबरी आदि के मामले दर्ज है. पुलिस ने कार्यवाही पुरी करने के बाद सभी आरोपियों को 02/02 को अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें जेल भेंज दिया गया.

Read this :-Please Help Me 2 : दो लड़के से प्यार करती हॅू

इस मामले को सुलझाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक फटांगरे, पुनि. पंढरीनाथ वाव्हळ, राजू कसबे, सुनील माने, सुधीर दळवी, सपुनि. विठ्ठल चैगुले, ज्ञानेश्वर गावशेते, पुउपनि. हनुमंत जोशी, मधुरकर पाटिल व पु. अमलदार सावंत, झावरे, देसाई, साळवी, चारी, अर्जुन, साळोखे, कदम, चव्हाण, परदेशी, दवणे, काळे, काते, गिरी, आव्हाड, बावसकर, साळोखे, बहीराम, बोगाणे का सहयोग रहा. (पुलिस फाइल से)

See this videos :-Meri Beti | Emotional Shayari | Status Guru Hindi

Web Title : Todey India News : 2 crore robbed from cash van | कैश वेन से 2 करोड़ की लूट 

Todey India News - Crime Story in Hindi, Crime Story short, Cyber Crime, Story news,  Lifestyle, Please Help Me, Bollywood, Breaking news, Trending News हिन्दी में प्रकाशित ऐसे ही रोचक-रोमांचक जानकारियां नियमित पढ़ने के लिए ऊपर साइड में बनें follow के बटन पर क्लिक करें.  स्टोरी पसंद आने पर इसे facebook, twitterwhatsapp  पर जरूर शेयर करें.

इन्हें भी जरूर पढ़ें - 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#BeautyHacks, Acne Face Makeup | मुंहासे वाले चेहरे के मेकअप टिप्स | Muhase Face Beauty Makeup Tips in Hindi

Story Of Aspirin | कहानी एस्प्रिन की

Monsoon Hair Fall Tips: मानसून के मौसम में बाल झड़ने की समस्या को चुटकी में सुलझाएं!