Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से
Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से 
एक जवान लड़की दिन दहाड़े माॅल से गायब हो जाती है. जब वह लौट कर घर आती है. पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर वह कुछ बताने को राजी नहीं होती है. पुलिस भी कम नहीं थी. आखिर इस बारे में सब कुछ पता लगा लेती है. क्या था मामला जानने के लिये स्टोरी को अंत तक जरूर पढ़ें

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | 

पुलिस फाइल से

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से  - बात उन दिनों की है जब मेरी पोस्टिंग ओशिवरा पुलिस स्टेशन पर थी. उस क्षेत्र में फिल्म और टीवी कलाकार काफी रहते हैं. एक मामला मेरे पास आया. मामला एक फिल्मी कलाकार की बेटी का था. मामला काफी गंभीर न होने के बाद भी यह बात सोचने पर मजबूर करती है कि लोग जितने एंडवास होते जाते हैं .उतने ही उनके अंदर नैतिकता का पतन होते जा रहा है. पैसों और रोब का प्रभाव उनके बच्चों को किस दिशा में ले जा रही है, इस बात को उन्हें सोचने की जरूरत है.

Crime story in hindi

खैर, मैं केस की बात कर रहा था. उस लड़की के मातापिता दोनों ही कई छोटी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उस वक्त लड़की की उम्र लगभग 14-15 साल की थी. उस दिन वह अपनी मां के साथ कहीं गई हुई थी.. रास्ते में लौटते वक्त उसकी मुलाकात कुछ सहेलियों के साथ हो जाती है. वह अपनी मां से कहती है, हम सहेलियां लोखंडवाला में विंडो शाॅपिंग करके शाम तक लौट आएंगी. विंडो शाॅपिंग के लिए गई उनकी लड़की का पता नहीं चल रहा था. इसी बात की शिकायत दर्ज करवाने दोनों माता पिता पुलिस स्टेशन पर आए थे.

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से

उस दिन मैंने विंडो शाॅपिंग के बारे में सुना था. इसके पहले मुझे यह पता भी नहीं था कि विंडो शाॅपिंग क्या होता है. उन्हांेने बताया विंडो शाॅपिंग में किसी चीज की खरीददारी नहीं की जाती है. बल्कि माॅल में  घुम कर चीजें देखकर या उसके भाव पता किया जाता है. इससे दिल को शकून मिलता है. यह था बिना पैसों की खरीददारी विंडो शाॅपिंग के बारे में.

Best hindi crime story

उनकी शिकायत नोट कर ली गई. उनसे कहा गया, पुलिस अपने स्तर पर उनकी बेटी को ढुढ़ने का प्रयास करेगी, वे भी अपने स्तर पर बेटी को ढुढ़ने का प्रयास करें. मिल जाने पर पुलिस को जरूर सूचना दे दें. इस बीच गायब लड़की की सहेलियों से पूछताछ करने पर कोई खास जानकारी नहीं मिली.


उन्होंने बताया वे एक दुकान के सामने खड़ी होकर चीज़ें निहार रही थी, कुछ देर बाद हमने देखा हमारी एक सहेली गायब है. तब हमने सोचा शायद उसकी मम्मी आ गई होगी और वह उनके साथ चली गई होगी. हमने उसे फोन लगाने की कोशिश की पर उसका फोन बंद आ रहा था. तब हमने उनकी मम्मी को फोन कर सारा माजरा बताया.

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से

यह बात तय था कि लड़की लोखंड़वाला से गायब हुई थी. यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि लड़की खुद गायब हुई थी या उसे गायब किया गया था. इस बारे में मां-बाप से पूछताछ करने पर बताया, उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है. उन्होंने अपनी बेटी को भी पूरी छूट दे रखी है. कहीं भी आ जा सकती है.

Crime story online

कोई भी चीज़ खरीद सकती है. उन्होंन बताया अभी तक उसका कोई बौयफ्रेंड नहीं है. हमने लड़की का पता लगाने के लिए अपने स्तर पर शुरू कर दिया. इस बीच शाम को खबर मिली की लड़की घर पर लौट आयी है. मैं लड़की का बयान लेने के लिए उसके घर पर पहुंचा. पहले तो बयान देने के लिए आनाकानी करने लगी.

Read this :- Do not search for treatment on Google, गूगल पर इलाज के बारे सर्च ना करें

उसके माता पिता भी लड़की को सह दे रहे थे. तब मुझे गुस्सा आ गया. मैंने उन्हें डांटते हुए कहा, जब लड़की गायब थी उस वक्त आप पुलिस के सामने रिक्वेस्ट कर रहे थे. अब लड़की आ गई है तो आप पुलिस की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. पुलिस बयान के द्वारा यह जानने की कोशिश करेगी कि उसे कौन बरगला कर ले गया था. सोचने वाली बात यह है कि लड़की के साथ कुछ नहीं हुआ. यदि लड़की के साथ कोई दुघर्टना घट जाती तब आप क्या करते.

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से

मेरी बातों को सुनकर माता-पिता दोनों चुप हो गए. उन्होंने लड़की को बयान देने के लिए कहा. लड़की ने बताया कि जब वह लोखंडवाला में घुम रही थी. उसी वक्त एक हैंडसम लड़का मेरे पास आया और मुझ से कहा, तुम फलाने की लड़की हो. मैंने हां में जवाब दिया तो उसने कहा, तुम्हारे पापा ने बुलाया है.

Hindi crime story

इतना कह कर उसने मुझे आॅटो रिक्शा में बैठा लिया. उस वक्त मेरी समझ में कुछ नहीं आया. मैं उसके साथ चली गई. वह मुझे मालवणी के एक गेस्ट हाउस में ले गया. उसने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पर मैं उस वक्त् पीरियड से थी. तब उसने मुझे ओरल करने के लिए मजबूर किया.

Read this :- Apradh Love Katha : अनोखी प्रेम कहानी बिंदास गर्ल

इसके बाद वह मुझे आॅटो रिक्शा में बैठा कर हमारे घर के पास लाकर छोड़ गया. लड़की के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई थी. इसके बावजूद उसके माता-पिता इस बात को छुपाने की कोशिश कर रहे थे.

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से

सारी बातें सुनने के बाद जब उससे लड़के का हुलिया पूछा गया तो वह उसका हुलिया नहीं बता पायी. आखिर में सिर्फ बयान लेकर मैं वहां से चला आया. बात आई गई खत्म हो चुकी थी क्योंकि उसके माता-पिता को आरोपी के ढुढ़ने में कोई रूचि नहीं थी.

Hindi crime kahani

पूरे घटना को सुनकर मेरा सिर चकरा रहा था. मैं उस आरोपी को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेंजना चाह रहा था जिससे वह और किसी लड़की के साथ गलत काम करने की जुर्रत न करें. पर सहयोग न मिलने की वजह से मैं ऐसा न कर सका.

कई माह बीच चुके थे. मैं मामले को पूरी तरह से भूल चुका था. एक दिन अचानक एक समाचार पत्र में प्रकाशित न्यूज से पता चला कि चारकोप पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताता और फिल्म स्टार के बच्चियों को बरगला कर ले जाता है और अपना शिकार बनाता है.

Read this :- crime mystery : मां ने दी बेटे की कत्ल की सुपाड़ी

वह आरोपी अधिकतर कम उम्र की लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. इस न्यूज को पढ़ने के बाद मुझे उस लड़की की याद आयी, जिसे किसी युवक ने लोखंडवाला से बुलाकर ले गया था.

मैंने उस लड़की को आरोपी के शिनाख्त के लिए बुलाया. पहले तो वह चलने के लिए राजी नहीं हुई. आखिर में काफी समझाने के बाद वह चारकोप पुलिस स्टेशन पहुंची. मैंने उसे दूर से ही लड़के को दिखाया तो लड़की ने पहचान लिया. लड़की ने लड़के को पहचानते हुए कहा, ‘‘ली हां यह वहीं लड़का है. .

Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से

चारकोप पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि लड़के के खिलाफ ऐसे भी कई मामले दर्ज हैं. आखिर में पुलिस द्वारा जमा किए गए सबूतों के साथ उसे अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे कई साल की कड़ी सजा सुनाई.

अक्सर लोग अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को नहीं बताते हैं. उसे छुपा जाते है. अपराधिक घटना को कभी भी छुपाना नहीं चाहिए. अपराध छोटा हो या बड़ा, अपराध तो अपराध होता है.

Read this :- cyber crime : Beware of online offers | ऑनलाइन ऑफर से सावधान

उस पर रोक लगाने के लिए पुलिस में शिकायत करना जरूरी है. शिकायत न करने पर अपराधी को सह मिलती है. वह नए अपराध के लिए प्रेरित होता है. लोगों का सहयोग न मिलने पर पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती है. इसलिए हमेशा अन्याय का विरोध करना चाहिए. (घटना सत्य है कथा संवेदनशीलता को देखते हुए नाम उजागर नहीं किया गया है.)

See this videos :- Gum to is baat ka hai | Dard Shayari #1 | Status Guru Hindi

Web Title : Todey India News : Serious Crime Story | अन्याय को सहना भी अपराध है | पुलिस फाइल से 

Todey India News - Crime Story in Hindi, Crime Story short, Cyber Crime, Story news,  Lifestyle, Please Help Me, Bollywood, Breaking news, Trending News हिन्दी में प्रकाशित ऐसे ही रोचक-रोमांचक जानकारियां नियमित पढ़ने के लिए ऊपर साइड में बनें follow के बटन पर क्लिक करें.  स्टोरी पसंद आने पर इसे facebook, twitterwhatsapp  पर जरूर शेयर करें.

इन्हें भी जरूर पढ़ें - 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#BeautyHacks, Acne Face Makeup | मुंहासे वाले चेहरे के मेकअप टिप्स | Muhase Face Beauty Makeup Tips in Hindi

Story Of Aspirin | कहानी एस्प्रिन की

Monsoon Hair Fall Tips: मानसून के मौसम में बाल झड़ने की समस्या को चुटकी में सुलझाएं!